फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवंशीय पशु भरा ट्रक पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
village cow
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर। बीसलपुर रोड पर गांव मोहम्मदपुर भजा के पास चौकी पुलिस ने शनिवार को सुबह सात बजे 27 गोवंशीय पशुओं से भरा एक ट्रक पकड़ा। पुलिस को देखकर कसाई ट्रक से कूदकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को सुबह लगभग सात बजे बीसलपुर रोड पर गांव मोहम्मदपुर भजा के पास बीसलपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रोकने का इशारा किया। खतरा भांपकर चालक और ट्रक में बैठे कसाई कूदकर खेतों में होते हुए भाग गए। हालांकि पुलिस ने भाग रहे कसाइयों और चालक को दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। तलाशी लेने पर ट्रक में 27 गोवंशीय पशु थे। पुलिस ने पशु भरा ट्रक कब्जे में ले लिया है। कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि हलका दरोगा सुशील कुमार की तहरीर पर अज्ञात कसाइयों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें