फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर का ताला तोड़कर नकदी जेवर चुराए

विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नौगवां चौराहे के निकट अधिवक्ता ज्ञानेंद्र सोलंकी के मकान का ताला तोड़कर शनिवार रात चोरों ने एक लाख रुपये, लगभग 50 हजार के जेवरात और दो मोबाइल चोरी कर लिए। घटना के समय अधिवक्ता का परिवार बाजार गया था। वापस आने पर रात 10 बजे जानकारी मिलने पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नौगवां चौराहे के निकट मोहल्ला बाग गुलशेरखां निवासी अधिवक्ता ज्ञानेेंद्र सोलंकी शनिवार की शाम लगभग सात बजे परिवार के साथ शहर में बाजार गए थे। रात करीब 10 बजे वापस लौटे तो घर में बाहर की ओर बैठक के कमरे में लगा ताला टूटा था। बैठक के कमरे के बाद भीतर दूसरे कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा था। उसमें रखे एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये के जेवरात और दो मोबाइल गायब थे। अधिवक्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर रात में ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लोगों से भी जानकारी की। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अधिवक्ता के घर के दूसरे हिस्से में अन्य लोग भी रहते हैं। ऐसे में ताला टूटने का पता किसी को क्यों नहीं लगा? फिलहाल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें