फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दबिश देने पहुंची पवन मोबाइल पुलिस से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सगे भाईयों के बीच गाली देने को लेकर हुई मारपीट की सूचना मिलने पर दबिश देने पहुंची पवन मोबाइल पुलिस से एक पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया। पुलिस के शांत कराने पर आरोपियों ने सिपाहियों से अभद्रता शुरू कर दी। वायरलेस पर इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग निकले। हालांकि बाद में पुलिस ने दो लोगों को धर दबोचा। जिनको क्रास रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला देशनगर निवासी वाहिद पुत्र खलील का अपने भाई नाजिम से काफी समय से कहासुनी चली आ रही है। दोनों परिवारों के बीच आए दिन अनबन होती रहती है। बुधवार रात एक दूसरे पर बेवजह गाली देने का आरोप लगाते हुए दोनों आमने सामने आ गए। जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और दोनों ओर से जमा लोगों में मारपीट हो गई। लाठी डंडों से वार करने के साथ ही पत्थर भी चलाए गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पवन मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस से ही उलझना शुरू कर दिया। एक पक्ष ने सिपाहियों से अभद्रता की। हालात बेकाबू होने पर सिपाहियों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। जिस पर कोतवाल एसके सिंह, ठेका चौकी प्रभारी रहमत खां पुलिस बल के साथ कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। इस बीच आरोपी पहले ही भाग निकले। मकान में आरोपियों की तलाश करने के बाद पुलिस लौट आई। बाद में दोनों पक्षों से लोग कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने वाहिद की ओर से आसीम, नाजिम और दूसरे पक्ष से नाजिम की पत्नी फरजाना की तहरीर पर शाकिर, वाहिद और बेबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपी वाहिद और नाजिम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें