पूरनपुर (पीलीभीत)। मामूली कहासुनी पर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी जीशान की उसके भाई ने पिटाई कर दी। चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी भर्ती कराया है।
घायल जीशान ने बताया कि वह सोमवार देर शाम एक शादी समारोह में जाने को निकला। उसके भाई ने उसको कपड़े गंदे होने की बात कहकर रोकना शुरू कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जिसमें आरोप है कि भाई ने पहले पीड़ित की जमकर पिटाई की और चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी है। उधर शेरपुरकला निवासी यासमीन की घरेलू विवाद में पति ने पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला से तहरीर मिलने पर उसके पति गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा मोहल्ला बमनपुरी निवासी आसिम खां गांव के एक युवक पर खेत की मेढ़ को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट का आरोप लगाया।