फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शादी के एक साल बाद गर्भवती की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद से ससुराल वाले फरार हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज (बरेली) के लावाखेड़ा बद्रीप्रसाद गांव निवासी किसान विशन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी विमला देवी (19) की शादी एक साल पहले गजरौला के ढेरम मडरिया गांव निवासी शिवकुमार के साथ की थी। वर्तमान समय से विमला चार माह की गर्भवती थी। आरोप है कि काफी समय से ससुराल वाले दिए गए दहेज को लेकर खुश नहीं थे। आए दिन नकदी की मांग रखते हुए विवाहिता से मारपीट की जाती थी। शुक्रवार सुबह ससुराल में विमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के लोगों से सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। यहां विमला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके गले पर रस्सी बंधी हुई थी। इसके अलावा ससुराल के सभी सदस्य गायब मिले। बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पिता विशन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर यूपी 100 डायल व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारीजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को पिता विशन कुमार और भाई विवाहिता को मायके ले जाने के लिए आए थे, लेकिन ससुरालियों ने झगड़ा कर भगा दिया। विवाहिता को साथ नहीं ले जाने दिया। इससे पहले भी कई बार दहेज को लेकर मारपीट की गई। जिसका दोनों परिवार मिल बैठकर सुलह करते रहे।
000
विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता से मिली तहरीर पर पति शिवकुमार, ससुर शंकरलाल, ननद ननद रुपला समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवाहिता ने खुद फांसी लगाई या फिर उसकी गला दबाकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशांक शर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें