पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते वकील
- फोटो : अमर उजाला
बीसलपुर। वकीलों ने अपने साथी के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सोमवार को फिर तहसील परिसर में कोतवाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वकील इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक का घेराव भी किया जा चुका है लेकिन पुलिस अब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
नगर के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी वकील अवनीश शुक्ला से कुछ लोगों ने 13 जनवरी को उनके घर में घुसकर मारपीट और लूट की थी। इस मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी बात से क्षुब्ध होकर वकीलों ने सोमवार को तहसील परिसर में कोतवाली पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।