फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे मजदूर की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
27 पीबीटीपी 9,10
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे मजदूर की गला रेतकर हत्या
परिवार ने तीन दिन पूर्व हुए झगड़े के बाद जताई वारदात की आशंका
शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा/पीलीभीत। खेत की रखवाली कर रहे मजदूर हरिपुर फुलहर गांव निवासी 45 वर्षीय जयराम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। खेत से कुछ दूरी पर खाई के किनारे उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। पास में ही एक फरसा और टार्च पड़ी मिली है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची माधोटांडा पुलिस छानबीन में जुट गई है। परिवार वालों ने तीन दिन पहले पड़ोस के खेत की रखवाली करने वाले एक अन्य मजदूर पर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के हरिपुर फुलहर गांव निवासी जयराम पुत्र गंगाराम वीरखेड़ा गांव में पोला सिंह समेत कई किसानों के खेत की रखवाली करते थे। शुक्रवार रात मजदूर जयराम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को खेत से कुछ दूरी पर खाई के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेत स्वामी पोला सिंह अन्य किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और शव देख परिवारीजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर एक खून लगा फरसा व टार्च पड़ी मिली। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले भी आ गए। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मृतक के बेटे ताराचंद ने पड़ोस के खेत की रखवाली करने वाले एक अन्य मजदूर पर हत्या करने की आशंका जताई। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह पिता जयराम घर आए थे। इस दौरान उन्होंने तीन दिन पहले जानवर घुसने की बात पर पड़ोस के खेत की रखवाली करने वाले युवक से झगड़ा होने की बात बताई थी। इसके बाद वह देर शाम करीब सात बजे पिता को वापस खेत पर छोड़ गया था। बेटे ने इसी विवाद में पिता की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए उसकी तलाश में जुट गई है। इधर, मजदूर की हत्या के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है।
विज्ञापन

000
कुछ दिन पहले हुए विवाद में पड़ोस के खेत की रखवाली करने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताई गई है। अभी तक परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बालेंदु भूषण सिंह, एसपी

बेटे ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट
माधोटांडा। मृतक जयराम के बेटे ताराचंद ने देर शाम घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। इसमें पड़ोस के खेत की रखवाली करने वाले लालाराम पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में तीन दिन पुराने झगड़े को लेकर ही हत्या का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी लालाराम की तलाश की जा रही है। वह घटना के बाद से किसी को नहीं दिखाई दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें