दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर हजारा के रहने वाले युवक से तीन लाख रुपये की ठगी हुई है। मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हजारा थाना क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव के रहने वाले सुशांत ने बताया कि वह कुछ महीने पहले रुद्रपुर नौकरी की तलाश में गया था। दीपक के मुताबिक रुद्रपुर में उसकी एक युवक से मुलाकात हुई जिसने खुद को एक आवेरसीज कंपनी का संचालक बताते हुए दुबई में नौकरी लगवाने की बात कहकर तीन लाख रुपये चार किस्तों में बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि खाते में रकम पहुंचने के कुछ समय बाद दुबई की एक कंपनी के नाम से ऑफर लेटर भेजा गया, जो पूरी तरफ फर्जी था। तय समय के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो सुशांत को ठगी एहसास हो गया। उसने जालसाज से रुपये वापस करने के लिए कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सुशांत के मुताबिक यूपी के अलावा भी कई और राज्यों में जालसाज ने ठगी का जाल बिछा रखा है। जो बेरोजगारों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा चुके हैं। शनिवार को एसपी कार्यालय मामला पहुंचने पर इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए गए है।