फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन किग्रा चरस बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 13 Mar 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन ब्राउन के तहत स्वॉट, सर्विलांस टीम की मदद से कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब पौने 12 बजे आवास विकास चौराहा से दो शातिर तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आपरेशन ब्राउन के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि दो शातिर तस्कर चरस की खेप लेकर शहर आ रहे हैं। इस पर स्वॉट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव, सर्विलांस प्रभारी रेहान खां, कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल, ठेका चौकी प्रभारी एहसान अली, शकील अहमद, कांस्टेबल हरीश शर्मा टीम के साथ आवास विकास चौराहे वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार मलिकापुर (बीसलपुर) के निवासी राकेश गंगवार और विजय वर्मा को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी लेने पर इनके पास से पुलिस ने साढ़े तीन किग्रा चरस बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने लंबे समय से तस्करी करने की बात कबूल की। जिसके बाद कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।

नेपाल से लाकर करते थे सप्लाई
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी नेपाल के महेंद्र नगर इलाके से चरस की खेप लाते थे। इसके बाद पीलीभीत, बरेली, रामपुर मुरादाबाद, बिजनौर, हापुड़ आदि जिलों में इसकी डिलीवरी की जाती थी। कोई उनको पकड़ न सके, इसके लिए वह डिलीवरी देने से पहले सात-आठ बार स्थान बदला करते थे, इसके बाद संतुष्ट होने के बाद ही चरस पार्टी को दी जाती थी।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है। ऑपरेशन ब्राउन के तहत अब तक हुई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा। कई अन्य तस्कर भी रडार पर हैं।
विज्ञापन

कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें