फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी के नाम पर 4.5 लाख ठगे

Sun, 04 Oct 2015 10:56 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने एक वकील सहित तीन युवकों से 4.5 लाख रुपये ठग लिए। एक साल पूर्व हुई घटना में कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में शहर के दो युवकों सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी अधिवक्ता हरिओम वाजपेई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि एक साल पहले नई बस्ती निवासी योगेश आर्या व यशपाल आर्या ने उनसे गोरखपुर डीआरएम के पीआरओ से जान पहचान होने का हवाला देकर रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और नौकरी के बदले डेढ़ लाख रुपये मांगे। इस पर उन्होंने डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके अलावा शहर के सत्यवान व सुनील से भी नौकरी के नाम पर डेढ़ डेढ़ लाख रुपये ठग लिए।
 काफी समय तक इंतजार के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो रुपये वापस मांगे। इस पर उसने तीनों को एक व्यक्ति का परिचय गोरखपुर रेलवे के डीआरएम के पीआरओ विजय शुक्ला के रूप में कराया और उन्हें ही ली गई धनराशि देने की बात बताई। विजय शुक्ला ने भी नौकरी जल्द दिलाने का भरोसा दिलाया लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी नईबस्ती निवासी योगेश आर्या, यशपाल आर्या व गोरखपुर निवासी विजय शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दज कर लिया है। सुनगढ़ी थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें