फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला देखकर लौट रहे मजदूर पर झोंका फायर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
01 पीबीटीपी 30
विज्ञापन

मेला देखकर लौट रहे मजदूर पर झोंका फायर, गंभीर
स्टेशन रोड पर चावला चौराहा के पास हुई घटना
दूसरे पक्ष ने एसपी से मिलकर खुद को बताया निर्दोष, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मेला देखकर घर लौट रहे मजदूर को पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। तमंचे से उसपर फायर कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। दी गई तहरीर के आधार पर सुनगढ़ी पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त होने के बाद गिरफ्तारी न होने का आरोप भी लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने एसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शहर के मोहल्ला मदीनाशाह निवासी गौरव पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि उसका रंगीलाल चौराहा के निवासी आकाश सैनी, सागर सैनी और आशीष सैनी से पुराना विवाद है। रविवार रात वह रामलीला मैदान में लगे श्रीगणेश चौथ मेला देखकर पैदल घर जा रहा था। रेलवे स्टेशन रोड पर चावला चौराहा के पास एक गली में पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने दो अज्ञात साथियों की मदद से उसको रोक गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचे से फायर कर दिया। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी रूम सिंह वघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। आरोप है कि आरोपियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसको लेकर वह उसको प्रताड़ित कर रहे है। कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। घायल के भाई विशाल ने मामले की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, दूसरे पक्ष से आकाश और सागर सैनी ने एसपी, सीओ सिटी से मुलाकात कर दर्ज कराई गई रिपोर्ट को पेशबंदी में बताया है। पूरे मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
घायल पक्ष की तहरीर पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरा पक्ष इसको पेशबंदी में बता रहा है। इसलिए गहनता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं। मामले में मेडिकल रिपोर्ट को देखने के बाद काफी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें