फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बच्ची से छेड़छाड़, रिपोर्ट

विज्ञापन
टीजिंग - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अमरिया। परिवार वालों की गैर मौजूदगी में दस वर्षीय बच्ची से गांव के एक युवक ने 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे घर में घुसकर छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मां से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। 21 दिसंबर की सुबह वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव के परिवार में गई थी। घर पर उसकी दस वर्षीय पुत्री अकेली थी। सुबह 11 बजे गांव का करन घर में घुस आया और बच्ची को अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आरोपी धमकाता हुआ भाग गया। शाम को घर पहुंचने पर बच्ची से पूरे मामले की जानकारी महिला हुई। इसके बाद दूसरे दिन पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ माधो सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें