24 पीबीटीपी 19,20
बाइकों की भिड़ंत में घायल महेश की मौत
शव घर पहुंचने पर परिवारवालों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
घुंघचाई। बाइकों की भिड़ंत में बृहस्पतिवार की शाम को घायल हुए गांव मटेहना निवासी महेश कुमार की इलाज को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना उसके परिवारवालों में कोहराम मच गया। महेश का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बृहस्पतिवार की शाम चार बजे को घुंघचाई बाजार से खरीदारी कर महेश बाइक से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका चचेरा भाई अजीत भी था। गांव उदरहा के समीप सामने से आई बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी। घायलों को सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया। गंभीर हालत में महेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में महेश को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ जाते समय महेश की रास्ते में मौत हो गई। महेश का शव घर पहुंचते ही उसके परिवारवालों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। महेश अपने तीन भाई में सबसे बड़ा और दो बहनों से छोटा था। उसके छह साल का पुत्र दिवांशु और तीन वर्षीय प्रयांशु हैं।