फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कॉलेज के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी

Thu, 12 Oct 2017 12:01 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/न्यूरिया।दीवार फांदकर प्राइवेट कॉलेज में घुसे चोर साढ़े 87 हजार की नकदी समेत डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। प्रबंधक से मिली तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

न्यूरिया कस्बे के मुहल्ला तिगड़ी स्थित एके पब्लिक इंटर कॉलेज को मंगलवार रात चोरों ने निशाने पर ले लिया। दीवार फांदकर चोर स्कूल में घुसे। इसके बाद नल का हत्था निकालकर कार्यालय में लगा ताला तोड़ सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर अलमारी में रखे साढ़े 87 हजार रुपये, दो लैपटॉप समेत डेढ़ लाख कीमत का सामान समेट ले गए। बुधवार सुबह स्कूल पहुंचने पर प्रबंधक रिजवान खान को घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सीओ सदर योगेंद्र कुमार, एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड टीम को मौके पर बुलाकर सुराग जुटाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई खास क्लू नहीं मिल सका। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे बिजली न आने के कारण काम नहीं कर सके। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि प्रबंधक से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। संदिग्ध युवकों के बारे में सुरागरसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें