फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को धमकाने के आरोपी प्रधानाध्यापक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कक्षा दो के छात्र को चाकू दिखाकर धमकाने का मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई। इसके साथ ही आरोपी प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया गया है। इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी बरखेड़ा ने विद्यालय पहुंचकर पूछताछ की। सोमवार को दुबारा जांच टीम विद्यालय जाएगी।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मूसेपुर जयसिंह गांव के निवासी नन्हेंलाल ने ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ज्ञानप्रकाश के नाम से दी गई है। इसमें एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर सात वर्षीय पौत्र ऋषिपाल, जोकि प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। उसको चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध निकला था, वही प्रधानाध्यापक ने भी खुद पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया था। इसके चलते पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इधर, बेसिक शिक्षा विभाग कीओर से प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। खंड शिक्षाधिकारी बरखेड़ा श्रीराम सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को वह मामले की जांच के लिए विद्यालय गए थे। उनके साथ वरिष्ठ सह- समन्वय देवेंद्र पाल भी थे। कुछ लोगों से बातचीत की गई है। हालांकि प्रधानाध्यापक, रसोईया, छात्र और छात्र के परिवार वाले नहीं मिल सके। जिसके चलते जांच पूरी नहीं हो सकी है। गैरहाजिर रहने की वजह से आरोपी शिक्षक का वेतन रोक दिया गया है। जांच पूरी कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें