फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

विज्ञापन
झाेलाछाप के इलाज से माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बरखेड़ा/ पीलीभीत। दाड़ में दर्द होने के बाद गांव के झोलाछाप द्वारा लगाए गए इंजेक्शन और दी गई दवाओं के सेवन से मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद पिपरिया मंडन की क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी (30) की हालत बिगड़ गई। दोपहर साढ़े तीन बजे परिवार वाले उसको सीएचसी के बाद इलाज के लिए पीलीभीत के निजी अस्पताल पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। झोलाछाप के गलत इलाज से मौत का आरोप लगाते हुए पति की ओर से रात 11 बजे दी गई तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे वह भाई बबलू के साथ खेत पर पानी लगाने गए थे। घर पर मौजूद पत्नी कमला देवी (बीडीसी सदस्य) की दाड़ में दर्द होने लगा। इस पर मां लीलावती और बेटी नेहा ने गांव के झोलाछाप सजीव कुमार को बुलाकर दिखाया। घर आकर झोलाछाप ने कमला देवी को नौ बजे एक इंजेक्शन लगाया और कुछ दवाइयां दी, इनको खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। दोपहर 12 बजे घर पहुंचने पर पीड़ित को झोलाछाप के इलाज के बाद हालत बिगड़ने का पता लगा। इस पर दोपहर डेढ़ बजे कमला देवी को लेकर वह सीएचसी बरखेड़ा आए, यहां से रेफर किए जाने पर दोपहर साढ़े तीन बजे पीलीभीत के एसएस अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर साढ़े पांच बजे परिवार वाले घर आ गए। इसके बाद रात 11 बजे पति ने बरखेड़ा पुलिस को आरोपी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी। इसमें गलत इलाज से महिला की मौत का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, बीडीसी सदस्य की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के तीन बच्चे नेहा (15), सतेंद्र (11) व शिवम (9) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पति से मिली तहरीर पर झोलाछाप संजीव कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, मामले की जाच कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें