फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। काफी हंगामा होने पर सीएमएस ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टाफ से जानकारी करने के बाद चौकीदार से पूछताछ की। इसमें मामला गलत साबित हुआ।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर जिला महिला अस्पताल में एक बच्चा चोरी होने की चर्चा जोर पकड़ गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कही सुनी बात पर विश्वास कर सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया को जानकारी दी। स्टाफ से मिली इस सूचना से परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि बच्चा चोरी होने के बाद किसी परिवार के सामने न आने पर चिकित्सक असमंजस में रहे। एहतियातन इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। इस पर एसआई सुनील चौधरी पुलिस बल के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। वहां मौजदू सीएमएस व अन्य स्टाफ से जानकारी की गई। इस दौरान चौकीदार अब्दुल से इसकी जानकारी की बात सामने आई। पुलिस ने सत्यता जानने के लिए चौकीदार को बुलाकर पूछताछ की। इसमें भी मामला कहासुनी अफवाहों तक सीमित रहा। छानबीन करने के बाद शिकायत गलत पाए जाने पर पुलिस लौट गई। सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने बताया कि चौकीदार से सूचना मिलने पर पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस की जांच के बाद बच्चा चोरी होने की बात पूरी तरह से गलत साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें