फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में दो ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा/ माधोटांडा। पारिवारिक कलह के चलते अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। इनमें एक बरखेड़ा थाना क्षेत्र के परेई गांव निवासी दुर्गेश कुमार और दूसरा माधोटांडा थाना क्षेत्र के नवदिया सुखदासपुर गांव के उमेश शर्मा हैं। दोनों के परिवार वाले कानूनी झंझट से बचने के लिए पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे, लेकिन पुलिस के सामने उनकी नहीं चली।
विज्ञापन

करीब 21 वर्षीय दुर्गेश दो भाइयों में छोटे थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह मां सोमवती ने किसी बात को लेकर दुर्गेश को डांट दिया था। मां का डांटना उसे इतना नागवार गुजरा कि उसने जान की ठान ली। दुर्गेश सुबह करीब छह बजे वह गेेहूं काटने को कहकर खेत पर गया था। करीब तीन घंटे बाद मां सोमवती खाना लेकर खेत पर पहुंची तो दुर्गेश अर्जुन के पेड़ पर रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। सोमवती के चीखने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंच गए। उन्होंने दुर्गेश को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बड़े भाई हरप्रसाद की सूचना पर बरखेड़ा थाना पुलिस पहुंची गई। एसआई ललित मोहन शर्मा ने बताया कि परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। मगर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करीब 40 वर्षीय उमेश शर्मा पिछले पांच दिन से घर में अकेले थे। उनकी पत्नी नीना देवी, बच्चों के साथ अपने मायके माधोटांडा थाना क्षेत्र के ही रुद्रपुर गांव गई थी। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण उमेश के दरवाजे पर पहुंचे। उनके कई बार आवाज देने के बाद घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। वे घर के अंदर गए तो कमरे में रस्सी से बने फंदे पर उमेश का शव लटका था। इसका पता लगने पर परिवार के अन्य लोग और ग्रामीण जमा हो गए। इसका पता लगने पर पत्नी और बच्चे घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर माधोटांडा उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि उमेश शराब अधिक पीता था। इसी को लेकर परिवार में झगड़ा रहता था।
विज्ञापन

शादी वाले घर में मच कोहराम
परिवार वालों ने दुर्गेश की शादी तय कर दी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। करीब एक महीने बाद बरात जाना तय थी। अचानक हुई इस घटना से खुशियों भरे माहौल में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें