फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा दो के छात्र को चाकू दिखाकर धमकाया, शिकायत पर उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। कक्षा दो के एक छात्र को विद्यालय के कमरे में बंद कर चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप प्रधानाध्यापक पर लगा है। पिता के नाम से इसकी तहरीर छात्र संग पहुंचे उसके बाबा ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामला सुलझने के बजाय उलझ सा गया है। परिजन धमकाने के पीछे कोई वजह नहीं पा रहे, वहीं प्रधानाध्यापक फंसाने की साजिश करार दे रहे हैं। यही नहीं पुलिस भी इसको संदिग्ध मान रही है। हालांकि स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच जारी है। खास बात ये है कि मामले की तहरीर पिता के नाम से दी गई है, जबकि पड़ताल में सामने आया है कि बच्चे के पिता वर्तमान में हरियाणा में है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मूसेपुर जयसिंह गांव के निवासी नन्हेलाल ने बुधवार को पुलिस को एक तहरीर दी। तहरीर उनके बेटे ज्ञानप्रकाश के नाम से दी गई है। इसमें बताया कि उनका सात वर्षीय पौत्र ऋषिपाल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। आरोप लगाया कि आठ अप्रैल की सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रधानाध्यापक अंकित अवस्थी ने ऋषिपाल को विद्यालय के एक कमरे में बंद कर चाकू दिखाकर धमकी दी। हालांकि वह इसके पीछे कोई भी कारण नहीं बता सके। सिर्फ धमकाने के लगाए गए आरोपों को सही बताया। उधर, प्रधानाध्यापक का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार है। पिछले काफी समय से कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश करते आ रहे हैं। इसी क्रम में अब ये शिकायत कराई गई है। इधर, इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। छात्र के पिता के नाम से तहरीर दी है, जबकि पता लगा है कि वह कई दिनों से हरियाणा में हैं। कोई वजह भी नहीं बता पा रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है, सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें