फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक से अभद्रता करने पर एचसीपी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक से अभद्रता करने पर एचसीपी निलंबित
विज्ञापन

वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर एसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हुई एक वीडियो क्लिप के आधार पर एसपी ने बुधवार को पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल टीकम सिंह राणा को निलंबित कर दिया है। उस पर नशे की हालत में पब्लिक से अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। एसपी ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सीओ लाइन से मांगी है।
विज्ञापन

एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एचसीपी कुछ लोगों से गाली गलौज करने के साथ ही अभद्र व्यवहार कर रहा है। उसके नशे में होने की बात भी कही गई है। वीडियो प्रकाश में आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने के लिए सीओ लाइन कमल सिंह को जांच दी गई है। उधर, चर्चाएं यह है कि वीडियो टनकपुर हाईवे से सटी तिरूपति गोल्डन पार्क कॉलोनी का है। इसी कॉलोनी में आरोपी किराए के मकान में रहता है। वहां पर नगर पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से आए दिन गाली गलौज की जा रही थी। जिससे कॉलोनी के लोग भी तंग आ चुके थे। इसी में एचसीपी की वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें