खेकड़ा (बागपत)।
हाईवे पर ग्राम हसनपुर मसूरी में अचानक आग का गोला बनकर कार जल गई। कार मालिक ने कार से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मार्ग पर आवागमन करीब एक घंटे तक बंद रहा।
ग्राम बाघू निवासी बालेश्वर दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे वह दिल्ली से अपनी कार में सवार होकर ग्राम बाघू लौट रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप पहुंचा, तभी अचानक कार में आग लग गई और कार आग का गोला बनकर धूं धूं कर जलने लगी। कार मालिक बालेश्वर ने कार से कूदकर जान बचाई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच और मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कराया। कुछ देर बाद दमकल कर्मी जयप्रकाश सिंह, अमरजीत सोम आदि मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली। कार जल गई। कार में लगी आग के बुझने पर मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।