फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
27 पीबीटीपी 10
विज्ञापन

तैराकी में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
- बेनहर पब्लिक स्कूल में हुई इंटर हाउस प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल में हुई इंटर हाउस तैराकी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फाइनल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने फ्री स्टाइल स्वीमिंग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय में शनिवार को हुई तैराकी प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे दमखम के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें कक्षा छह में अरावली हाउस के नितेश कोठारी, सतपुड़ा के दक्ष कुमार, हिमालय के अजय सागर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में अरावली के हिमांशु, विंध्या के अक्ष, आयुष, आठ में हिमालय के प्रखर, अरावली के सूर्यांश, सतपुड़ा के वैभव, नौ में विंध्या के मोहम्मद फैसल, आलोक, अरावली के मोहम्मद शादाब, कक्षा दस हिमालय के ध्रुवंश, अरावली के आयुष, सतपुड़ा के हर्षित, कक्षा 11 के विंध्या के हर्षराज, हिमालय के शिवम, अरावली के शिवांश तथा कक्षा 12 में विंध्या के सुमित गंगवार, हिमालय के रोबिन वर्मा और विंध्या हाउस के अभिषेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य अल्पना कोहली ने तैराकी से होने वाले लाभों के बारे में बताते हुए कहा कि तैराकी केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि इसके द्वारा कई गुणों का विकास होता है। प्रशासन डॉ. परविंदर सिंह सैहमी और सह प्रशासक गुरदित्त सिंह सैहमी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता डीन एक्टीविटीज नितिन कौशिक के निर्देशन में हुई। देव सिंह, त्रिलोक चंद्रा, अमन सिंह, प्रियंका शर्मा, गीता रेफरी की भूमिका में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें