फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के मकान की दीवार गिरी, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के मकान की दीवार गिरी, वृद्धा की मौत
विज्ञापन

इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बारिश एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बारिश के बाद नाकूड़ गांव में किसान के मकान की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर घायल हुई 80 वर्षीय वृद्धा विमला देवी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारवालों के इनकार करने पर पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इधर, तहसील प्रशासन ने सूचना मिलने पर गांव पहुंच हादसे की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नाकूड़ गांव निवासी किसान नन्हेलाल की पत्नी विमला देवी सोमवार सुबह अपने कमरे में सो रही थीं। रविवार रात से हुई तेज बारिश के बाद उनके मकान की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर विमला देवी गंभीर रुप से घायल हो गईं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने वृद्धा को बाहर निकाल जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मेमो के जरिये जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, यहां परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हादसे में वृद्धा की मौत से परिवार में चीखपुकार मची है। मृतका के तीन बेटे सुरेश, रामऔतार व नानकचंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें