फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के हत्यारोपियों का कराया जाए नारको टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के पिता ने आरोपियों का नारको टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए एसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

आजाद नगर (लखनऊ) के फौजी कॉलोनी निवासी थल सेना के भूतपूर्व सूबेदार चिंतामणि शर्मा ने एसपी को भेजे शिकायत पत्र में बताया कि उनकी बेटी मीनू शर्मा का विवाह 2006 में मोहल्ला मोहम्मद फारूख के विकास शर्मा से हुआ था। पांच मार्च को उनकी बेटी की सुसराल में मौत हो गई थी। ससुराल वालों का कहना था कि मीनू की मौत बाथरूम में गिरने से हुई थी। पिता की ओर से मीनू के ससुराल वालों के खिलाफ उसके पति विकास, ससुर सुरेश चंद्र शर्मा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था। पिता का कहना है कि विसरा जांच में पेट में जहर पाए जाने की पुष्टि हुई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों का नारको टेस्ट कराने की मांग एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें