परेवा वैश्य (पीलीभीत)। रिछा रोड पर चेकिंग के दौरान स्टेटिक सर्विलांस टीम ने प्राइवेट में जा रहे एक व्यक्ति को अवैध शराब समेत दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोमवार को रिछा रोड पर भगाडांडी गांव के पास स्टेटिक टीम प्रभारी एहसान उल हक, परेवा वैश्य चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार वाहनों में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच प्राइवेट बस में सवार जहानाबाद थाना क्षेत्र के बरहा विक्रम गांव निवासी मंगली प्रसाद को टीम ने हिरासत में ले लिया। उसके पास 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ बस का भी चालान किया गया है। आरोपी कुंडराकोठी गांव से अवैध शराब लेकर बेचने जा रहा था।