फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहर गांव में दो मकानों में लाखों की चोरी, एक में को शिश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। पुलिस अधिकारी लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद गश्त में सुधार के दावे करते रह गए और चोरों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दे डाला। इस बार निशाने पर रहा न्यूरिया क्षेत्र का गौहर गांव। दो बंद मकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी जेवरात समेत लाखों का माल समेट ले गए, जबकि एक में चोरी की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड बुलाकर जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गौहर गांव निवासी जाहिद राजमिस्त्री हैं। शुक्रवार को वह नए मकान पर ताला डालकर अपने पुराने मकान में गए हुए थे। देर रात चोर मेनगेट का ताला तोड़कर घर के भीतर घुस गए। इसके बाद कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर छह तोला सोने के जेवरात, तीन किलो चांदी और 32 हजार रुपये समेट ले गए। शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर पहुंचने पर जाहिद के परिवार वालों को इसकी जानकारी हो सकी। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर स्थित ठेकेदार शकील कुरैशी के बंद मकान में वारदात की गई। शकील कुरैशी दिल्ली में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी रिजवाना रहती हैं। शुक्रवार को मकान को ताला डालकर रिजवाना गांव में ही अपने मायके चली गईं। देर रात यहां भी चोर मेनगेट का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। यहां से चोर 13 तोला सोने के जेवरात, डेढ़ सौ ग्राम चांदी और 20 हजार रुपये समेट ले गए। इसके अलावा गांव के ही सलीम के बंद मकान के ताले तोड़े गए, लेकिन चोर यहां से सामान समेटने में कामयाब नहीं हुए। शनिवार सुबह तीनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर न्यूरिया शहरोज अनवर मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड को भी सुरागरसी के लिए बुलाया गया। हालांकि पहले से चहलकदमी होने पर कोई खास सुराग नहीं मिल सका। सर्विलांस और स्वाट टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खुलासे से लेकर चोरियों की रोकथाम में पुलिस फेल
अफसर कर रहे सुरागरसी के दावे, नतीजा शून्य
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। चोरों के बेखौफ हौसले के आगे पुलिस की हर रणनीति ध्वस्त साबित हो रही है। खाकी का ह्यूमन नेटवर्क पहले ही पस्त पड़ा था, अब सर्विलांस टीम भी कारगर साबित नहीं हो पा रही है। अधिकारी हर घटना के बाद सख्ती के दावे कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। चोरियों को लेकर थाना स्तर पर कोई गंभीरता नहीं बरती जा सकी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अधिकारी मातहतों से गश्त भी नहीं करा पा रहे हैं। नतीजतन पुरानी घटनाओं के खुलासे तो दूर की बात वारदातों की रोकथाम करने में भी सफलता नहीं मिल सकी है। सिर्फ आला अधिकारियों की डांट डपट से बचने के लिए घटना के बाद कार्रवाई मुकदमा दर्ज करने तक सीमित रह गई है।
विज्ञापन

गौहर गांव में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। सर्विलांस और स्वाट टीम को भी सुरागरसी के लिए भेजा गया है। चोरी को लेकर कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर काम कराया जा रहा है। जल्द वारदातों का खुलासा किया जाएगा। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें