चंबाघाट से तीन मोटरसाइकिलें चोरी
पुलिस ने पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। चंबाघाट में पार्क की गईं तीन मोटरसाइकिलों पर शातिरों ने हाथ साफ कर दिया। मामला शुक्रवार देर रात का है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार परमजीत सिंह, जयकुमार और आकाश ने बताया कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकल नंबर एचपी 74-8226, एचपी 16 -9182 और सीएच-14 आईटी-1401 चंबाघाट के समीप पार्क की थी। जब वह शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे तो वहां से उनकी बाइक गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।