फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में डूबने से बीस वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे यमुना नदी में नहाने गए नगर निवासी तीन युवकों में से एक बीस वर्षीय युवक की गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कार्य कर रहे मजदूर ने अपनी जान हथेली पर रख उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गमगीन माहौल में मृतक के शव का परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही अंतिम संस्कार कर दिया।
मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी बीस वर्षीय युवक साहिल उर्फ बोबी पुत्र राम कुमार, कपिल पुत्र विपिन एवं मोहल्ला मुंडाला निवासी दीपांशु बाइक पर सवार होकर पेरिफेरल हाईवे के यमुना नदी के पुल से होकर हरियाणा की तरफ यमुना नदी में पहुंचे और नदी में नहाने लगे। नहाते समय बोबी नदी में कुछ आगे पहुंचकर गहरे कुंड में समा गया। उसके साथी बोबी के डूबने पर शोर मचाते हुए दौड़ पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कार्य कर रहा एक मजदूर तैराकी जानता था। वह अपनी जान हथेली पर रख नदी में डूबे बोबी की तलाश में कूद गया। करीब आधा घंटा अथक प्रयास करने के बाद उसने नदी में डूबे युवक बोबी को तलाश कर लिया और उसे निकाल कर बाहर ले आया, लेकिन तब तक साहिल उर्फ बोबी दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन नदी पर पहुंचे और मृतक के शव को घर ले आए। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें