खेकड़ा (बागपत)।
मोहल्ला शेखान निवासी सात वर्षीय बच्ची एवं डेढ़ वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों बच्चों के शवों को दफना दिया।
नगर के मोहल्ला शेखान निवासी उस्मान परिजनों के साथ बुधवार को कैराना अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गया था। शादी समारोह के दौरान करंट लगने से उस्मान के डेढ़ वर्षीय पुत्र अनस की मौत हो गई। शादी में उल्लास के रंग में भंग पड़ गया। परिजनों ने बच्चे के शव को शाम के समय खेकड़ा लाने के बाद गमगीन माहौल में दफनाया गया। इसके अलावा मोहल्ला शेखपुरा के ही रहने वाले राशिद इंद्रापुरी लोनी बच्चों के साथ गए थे। वहां करंट लगने से राशिद की सात वर्षीय बच्ची इनाया की भी मौत हो गई। बच्ची के शव को भी परिजनों ने दफना दिया। एक साथ करंट लगने से दो बच्चों की मौत होने से मोहल्लवासियों में भी शोक की लहर दौड़ गई।