पीलीभीत। बीसलपुर से आ रही मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक में फंसे चालक को निकालकर अस्पताल भेजा लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बजंरिया जमुनिया निवासी 28 वर्षीय कुंवर बहादुर पत्नी बच्चों के साथ शहर में किराए के घर में रहकर पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर मैजिक चलाता है। शनिवार की रात वह बीसलपुर से खाली लौट रहा था। चौपाल सागर के निकट पहुंचने पर मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। कुछ देर बाद उधर से गुजरी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैजिक में फंसे चालक को किसी तरह निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना उसके घर वालों एवं मैजिक स्वामी को दी। इस पर घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कुंवर बहादुर के परिवार में पत्नी मंजू देवी और तीन बच्चे क्रमश: चार साल की प्रांशी, तीन साल का बेटा मनू और डेढ़ साल की बेटी पावनी है।