फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जनसभा से लौट रहे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा की जनसभा से लौट रहे मजदूर की मौत
दियूनी डैम रोड पर हुआ घायल, जिला अस्पताल में तोड़ा दम
दूसरे दिन शिनाख्त होने पर शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया (पीलीभीत)। भाजपा की रामा इंटर कॉलेज में हुई जनसभा में शामिल होकर घर लौट रहे 40 वर्षीय मजदूर गिरधारी लाल की वाहन की टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। दूसरे दिन रविवार को शिनाख्त होने पर परिवारीजनों से जानकारी जुटा अमरिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के देवरनिया गांव निवासी गिरधारी लाल पुत्र सुमेरलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को वह भाजपा की जनसभा में शामिल होने के लिए आए थे। वापस घर जाते वक्त दियूनी डैम-अमरिया मार्ग पर नूरपुर गांव के पास वाहन ने टक्कर मार दी। देर शाम सात बजे राहगीरों ने लहूलुहान हालत में मजदूर को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल गिरधारी लाल को सीएचसी अमरिया भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की मौत के बाद से गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक एक बेटा व दो बेटी हैं। जिसमें बेटे व एक बेटी की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अतर सिंह ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के लिए परिवारीजनों से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें