फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के पुराने विवाद में मुड़िया रामचंद्र गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में कुछ ही देर में लाठी डंडे चल गए। घटना में पांच लोग घायल हो गए। न्यूरिया पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव मुड़िया रामचंद्र निवासी दिलेराम और होरीलाल के बीच जमीन का पुराना विवाद है। इसको लेकर पहले भी झगड़ा फसाद हो चुका है। दिलेराम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच होरीलाल अपने साथियों संग आया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। उधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया। घटना में एक पक्ष से दिलेराम, पत्नी पुष्पा देवी, आत्माराम और दूसरे पक्ष से होरीलाल व आनंद कुमार घायल हो गए। थानाध्यक्ष न्यूरिया नरेश कश्यप ने बताया कि पुराने विवाद में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें