खेकड़ा (बागपत) ।
पुलिस ने ग्राम सलावतपुर खेड़ी निवासी एक व्यक्ति को गांव में स्थित गोशाला के पास से एक तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक एसबीएल देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी एसपी सिंह ने पुलिस टीम शुक्रवार की रात में गश्त करते ग्राम सलावतपुर खेड़ी मार्ग से गुजर रही थी। तभी सूचना मिली की कि ग्राम सलावतपुर खेड़ी निवासी संजय गांव में ही स्थित गोशाला के पास हथियार के साथ खड़ा है तो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम सलावतपुर खेड़ी पहुंची। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और थाने ले आई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक एसबीएल देसी बंदूक बरामद हुई। शनिवार को पुलिस ने उसका चालान कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेजा। ब्यूरो