खेकड़ा (बागपत)
नगर निवासी एक सोलह वर्षीय किशोरी की सुबह के समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी की मौत होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किशोरी के शव को दफना दिया। किशोरी की मौत को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा हैं। पुलिस ने किशोरी की मौत की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
प्रेमी युगल की तलाश मे दिल्ली पुलिस ने दी दबिश
खेकड़ा (बागपत)। शनिवार की सुबह करीब दस बजे दिल्ली के विकास पुरी थाने की पुलिस उपनिरीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में खेकड़ा थाने पर पहुंची। उन्होंने थाना पुलिस को साथ दिल्ली से एक सप्ताह पूर्व फरार प्रेमी युगल को बरामद करने के लिए नगर में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस टीम लौट गई।
यशपाल