फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल मे बंद रोहताश धामा को मिला साढ़े पांच घंटे का पैरोल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जिला जेल में बंद नगर निवासी रोहताश धामा को न्यायालय ने खेकड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने हेतु पुलिस अभिरक्षा में नामांकन फार्म जमा करने के लिए आठ नवंबर को सुबह साढे़ दस बजे से शाम चार बजे तक का पैरोल दिया।
विज्ञापन

नगर निवासी रोहताश धामा करीब आठ माह से ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में नगर के दोहरे हत्याकांड के मामले में बंद है। रोहताश पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और उसके साथी बाशिद की हत्या का आरोप है। रोहताश धामा जेल से ही नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहा है। रोहताश धामा ने न्यायालय में अंतरित जमानत प्रार्थना पत्र देकर चुनाव लड़ने हेतु समय देने की न्यायालय से आग्रह किया, कोर्ट ने रोहताश धामा को केवल नामांकन फार्म जमा करने के लिए बुधवार आठ नवंबर को सुबह साढे़ दस बजे से शाम चार बजे तक का पुलिस अभिरक्षा में पैरोल दिया। उक्त आदेश न्यायालय के जनपद न्यायाधीश रमेश चंद के न्यायालय ने दिए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बागपत एवं जेल अधीक्षक को भी सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें