फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक गिरफ्तार, चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश

Wed, 08 Nov 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें से एक ने चोरी की रकम से टाटा मैजिक खरीद ली थी। पुलिस ने उनके पास से मैजिक, 30 हजार रुपये, तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनय सिंह ने पुलिस लाइंस में मीडिया को बताया कि दोनों चोरों को शाहपुर पुलिस ने मोहनापुर के पास केवटहिया मोड़ से मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने 16 अक्टूबर राजघाट के मुरब्बा गली में कपड़े की दुकान से व्यापारी बनकर 3.42 लाख रुपये चुराए थे। बंटवारे के बाद मिली रकम जमा कर मोनू ने नई टाटा मैजिक फाइनेंस करा ली। इसके अलावा भी उन्होंने राजघाट क्षेत्र में चोरी की एक अन्य वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपियों की पहचान पिपराइच के जंगल धूसड़, लाल बाजार निवासी मोनू प्रजापति और रवि साहनी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शाहपुर इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी, पादरी बाजार चौकी इंचार्ज दिलीप शुक्ल, दीवान कस्तूरी सिंह और सिपाही आशीष कुमार, सत्येंद्र कुमार चौधरी व आशुतोष सिंह शामिल थे। टीम को नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें