पीलीभीत। लूटपाट की घटनाओं के खुलासे पर काम कर रही स्वाट टीम ने सुरागरसी के बाद उत्तराखंड के शातिर अपराधियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ कर लंबित वारदातों के खुलासे को लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो काफी हद तक पुलिस को कामयाबी भी मिल चुकी है। हालांकि अधिकारी इसको लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
पिछले दिनों शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया गया था। जिन पर पुलिस की कार्रवाई ठप पड़ गई थी। थाना पुलिस के साथ ही अधिकारियों ने स्वाट टीम को लगाया। जिसके बाद स्वाट टीम ने सुरागरसी की। इस दौरान उत्तराखंड के कुछ शातिर अपराधियों के नाम प्रकाश में आए। जिनकी धरपकड़ को लेकर स्वाट टीम ने दबिशें दी। इस दौरान सूत्रों की मानें तो कुछ लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। जिनसे काफी सुराग हाथ लगे है। पुलिस उनके साथियों की धरपकड़ और बरामदगी के प्रयास में लगी है। फिलहाल अभी इसको लेकर अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे है। सिर्फ सूचना मिलने पर प्रयास जारी होने की बात कही जा रही है। स्वाट टीम प्रभारी रेहान खां ने बताया कि अभी धरपकड़ नहीं की गई है। सूचना पर प्रयास किए जा रहे हैं।