फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में खंगाले छह बंद घर, समेटा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक रात में चोरों ने छह बंद मकानों को निशाने पर ले लिया। सभी जगह मेन गेट पर लगे ताले तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए लाखों रुपये का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

एसपी आवास के पीछे निवासी सीताराम शर्मा एक पेस्टीसाइड कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात उनके बेटे उमंग की तबीयत बिगड़ गई। उसको आधी रात के बाद दो बजे मकान को ताला लगाकर वह छतरी चौराहा के पास एक अस्पताल में ले गए। वहां उमंग की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। इस बीच बंद मकान में चोरों ने दस्तक दे डाली। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर भीतर घुस आए। इसके बाद कमरों को खंगाल दिया। यहां से चोर 40 हजार रुपये, 25 तोला सोने के जेवरात, 800 ग्राम चांदी समेट ले गए। करीब दो घंटे बाद रुपये की जरूरत पड़ने पर सीताराम घर पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। इससे महज दो सौ मीटर की दूरी पर भी चोरों ने बंद मकान में घटना की। मोहल्ले के निवासी शिक्षक मेवाराम मौर्य परिवार समेत अपने पैतृक मकान अमरिया में होली पर गए हुए थे। बंद मकान के ताले तोड़कर घुसे चोर यहां से एक हजार रुपये समेत 15 हजार का सामान समेट ले गए।
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी पूरनलाल पावर कॉरपोरेशन के फॉलोअर पूरनलाल परिवार समेत बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे अपने गांव अलियापुर बरखेड़ा गए थे। बंद मकान में ताले तोड़कर घुसे चोर चार तोला सोने के जेवरात, 15 हजार रुपये, तीन जोड़ी पायल समेत अन्य सामान समेट ले गए। वहीं पावर कॉरपोरेशन में चालक पद पर तैनात पन्नालाल के मकान में भी घटना हुई। यहां भी चोर मेनगेट का ताला तोड़कर घुसे। कमरों को खंगालने के बाद 15 तोला सोने के जेवरात, दो किग्रा चांदी और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी टेंपो चालक विनोद कुमार बृहस्पतिवार शाम को परिजनों के साथ मकान को ताला लगाकर ससुराल अमरिया के विलासपुर गांव गए थे। उनके मकान में ताले तोड़कर घुसे चोर 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। कुछ दूरी पर स्थित ई-रिक्शा चालक छोटेलाल के मकान में भी इसी तरह प्रवेश कर चोर 30 हजार रुपये, तीन तोला सोना और एक किग्रा चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें