फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर के ताले तोड़कर पूजा के बर्तन समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस गश्त में बरती जा रही लापरवाही के चलते एक बार फिर चोरों ने शहर में दस्तक दी। निशाने पर रहा शिव मंदिर। मेनगेट पर लगे ताले तोड़कर चोर भीतर घुसे और वहां खड़ी पुजारी की साइकिल, पूजा के बर्तन समेट ले गए। तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मद फारूख निवासी गोपाल ने बताया कि वह ब्रह्मचारी घाट मार्ग पर स्थित शिव मंदिर में पुजारी हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पूजापाठ करने के बाद मंदिर को ताला लगाकर घर आ गए थे। देर रात चोरों ने मंदिर को निशाने पर ले लिया। मेनगेट पर लगे ताले तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद वहां खड़ी उनकी साइकिल, पूजा के वर्तन समेत हजारों का सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह छह बजे मंदिर पहुंचने पर पुजारी को घटना की जानकारी हुई। मंदिर में चोरी का शोर होते ही आसपास के काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर मामले की जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

मंदिर में चोरी को लेकर गंभीर नहीं पुलिस
शहर में पहले भी मंदिरों को चोर निशाना बना चुके हैं। इसमें कई बार देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित होने पर तनाव के हालात भी बन चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस मंदिरों में होने वाली घटनाओं को लेकर संजीदा नहीं है। छिटपुट चोरी मानकर मामले को जांच में टाल दिया जाता है। कभी-कभार शोर होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली जाती है। इसकी रोकथाम को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें