फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी
विज्ञापन

पलवल। महिला थाना पुलिस में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक ने 20 फरवरी को उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वही पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने बताया कि इसी आरोपी के खिलाफ पहले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला लंबित है। करीब एक वर्ष पहले आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। थाना इंचार्ज मंजू ने बताया कि पीड़िता ससुराल से गाजियाबाद अपने मायके जा रही थी। रास्ते में उसे संजू नामक युवक बाइक लेकर मिला और कहा कि वह उसे बस स्टैंड पर छोड़ देगा। संजू के कहने पर पीड़िता बाइक पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि संजू उसे जबरन शेखपुरा मोहल्ला स्थित एक मकान में ले गया। जहां पर संजू के तीन और साथी मौजूद थे। इसके बाद संजू ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके साथियों ने उसके अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बना ली। पीड़िता का आरोप है कि संजू के साथियों ने भी फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें