फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर कटाक्ष को लेकर व्यापारियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

फेस बुक पर एक व्यापारी नेता पर कटाक्ष करने के मामले में रविवार को दो पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक समाज के प्रबुद्ध लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन

मामला खेकड़ा नगर के जैन समाज का है। समाज के एक वरिष्ठ व्यापारी नेता पर समाज के ही एक युवक ने फेस बुक पर तीखे कटाक्ष कर दिए। इससे दोनों पक्षों में तल्खी बनी हुई थी। रविवार को शाम के समय बाजार में दोनों पक्षों का सामना हुआ। इसी बीच दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। आस पास के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच हो रहा मारपीट को किसी तरह बंद कराया। सूचना मिलने के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। पुलिस के सामने ही थाने पर भी दोनों पक्षों के लोगों में नोक झोंक शुरू हो गई। इसे देखकर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हवालात में बंद कर दिया। इस दौरान थाने पर लोगों की भीड़ लग गई। देर शाम समाज के प्रबुद्ध लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें