फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में युवक ने चलाई गोली, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में युवक ने चलाई गोली, दो डांसर झुलसे
विज्ञापन

क्रासर...
आरोपी को पुलिस ने तमंचा समेत दबोचा
क्रासर...
बीसलपुर कोतवाली के रसूला गांव में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर/ पीलीभीत। एक दिन पहले ही लखीमपुर खीरी में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे की मौत की घटना को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि अब सोमवार रात बीसलपुर के रसूला गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नशे की हालत में धुत युवक ने अचानक तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें डांस कर रहे दो कलाकार गोली के बारूद से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बीसलपुर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव रसूला निवासी मूलचंद्र प्रजापति की बेटी की बारात सोमवार रात बरखेड़ा के लिलौर गुजरानपुर गांव से आई थी। इसको लेकर वैवाहिक समारोह धूमधाम से संपन्न कराया जा रहा था। इसमें लड़के वालों की तरफ से दो कलाकार (डांसर) टेढ़ा लेखराज गांव निवासी 18 वर्षीय महेंद्र और 17 वर्षीय 17 वर्षीय गेंदनलाल साथ लाए गए थे। समारोह के दौरान दोनों कलाकार बनाए गए स्टेज पर अंखियों से गोली मारे...गाने पर डांस कर रहे थे। रात करीब पौने11 बजे बारात में शामिल गांव का तेज बहादुर नशे की हालत में आया। पहले तो वह डांसरों के पास जाकर गाना सुनता रहा। इसके बाद अचानक 312 बोर का तमंचा निकालकर फायर कर दिया। इसमें गोली तो किसी के नहीं लगी, लेकिन तमंचे के आगे से निकली आग से दोनों डांसरों के चेहरे झुलस गए। गोली चलने की आवाज सुनकर बारात में भगदड़ मच गई। शामिल होने आए तमाम लोग वापस लौट गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को मौके से तमंचे के साथ धर दबोचा। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि गोली नहीं लगी है। सिर्फ दोनों के चेहरे झुलस गए हैं। इसमें उनकी हालत खतरे से बाहर बताई। उधर, जानकारी मिलने के बाद अफसरों ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने बताया कि दोनों घायलों की हालत सामान्य है। घायल गेंदनलाल से मिली तहरीर पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी तेज बहादुर को गिरफ्तार कर चालान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें