फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल, फोटो स्टेट की दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों से हजारों की चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने किया मौका मुआयना, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। चोरों ने मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी वसीम की नगर के माधोटांडा रोड पर स्थित मोबाइल की दुकान और शेरपुरकलां निवासी मीडियाकर्मी सरफराज अहमद खां की ब्लाक चौराहे स्थित फोटो स्टेट की दुकान के बुधवार रात ताले तोड़ नगदी समेत हजारों का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं की जानकारी व्यापारियों को सुबह अपनी, अपनी दुकान खोलने को पहुंचने पर हुई। सरफराज अहमद खां ने बताया कि उनकी फोटो स्टेट की दुकान कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर है। रात दुकान बंद कर वह घर गए थे। सुबह पहुंचने पर उन्हें दुकान के ताले गायब मिले। चोर उनकी दुकान में रखा एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, 200 रुपये चुरा ले गए। वसीम ने बताया कि चोर उसकी दुकान से इनवर्टर, बैट्री, फोटो स्टेट मशीन, 11 मोबाइल और 18 हजार रुपये चोरी कर ले गए। दोनों दुकानों के ताले भी गायब थे। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी, इस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने माधोटांडा रोड पर मोबाइल शॉप में हुई चोरी की रिपोर्ट तो दुकान स्वामी वसीम की तहरीर पर दर्ज कर ली, लेकिन कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित सरफराज अहमद की फोटो स्टेट की दुकान में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वसीम की तहरीर में ही सरफराज की दुकान में हुई चोरी को दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें