फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए गोवंश की हत्या कर फेंके गए अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुर-सिमरिया मार्ग पर एक नहर के पास से पुलिस ने गोवंश की हत्या कर डाले गए अवशेष बरामद किए हैं। कोतवाली पुलिस ने नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि शेरपुर रोड से गांव सिमरिया की ओर आने वाले रास्ते में नहर के पास गोवंशीय पशुओं की हत्या कर अवशेष होने की सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने नाले से गोवंशीय पशु की खाल और मांस के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि खाल के टुकड़े पुराने जबकि मांस और अन्य अवशेष कुछ देर पहले के ही लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें