फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या नहीं, बीमारी से हुई थी सूरज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी सूरज की बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। अब इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी। दियोरिया केातवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी 19 वर्षीय अविवाहित सूरज की 20 जून की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की मां गीता देवी द्वारा पुलिस को दी गई लिखित सूचना में बताया कि सूरज की बीमारी से मौत हुई है, जबकि शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव जिंदपुरा निवासी सूरज की बहन नेहा ने दियोरिया कोतवाली में तहरीर देकर सूरज की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर में सूरज की मां, थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव घुघौंरा में रह रहे सूरज के बुआ और फू फा को नामजद किया गया था। तहरीर में कहा गया था कि इन तीनों लोगों ने सूरज के नाम की पांच बीघा जमीन हड़पने के लिए उसकी हत्या की है। हत्या का आरोप लगने पर दियोरिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज की बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। लिहाजा अब उसकी बहन नेहा की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी। इधर, बिलंसडा थाना प्रभारी अतर सिंह और दियोरिया थाना प्रभारी हरीशंकर वर्मा ने भी सीओ प्रवीण मलिक को अपनी जांच रिपोर्ट भेज दी है, इसमें भी सूरज की बीमारी से मौत होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें