फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के भाई और रिश्तेदारों को पीटा, फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बरात में नशे की हालत में पहुंचे कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। दुल्हन के भाई से बेवजह भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद उसकी पिटाई कर दी। शोर पर रिश्तेदार बीच बचाव कराने आए तो उनको भी पीटा। आरोपियों ने हवाई फायर करना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से बाद में धमकाते हुए निकल गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटा कार्रवाई का भरोसा तो दिलाया लेकिन दूसरे दिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव मितेपुर निवासी सुखदेई पत्नी शंकरलाल ने बताया कि सोमवार शाम उनकी पुत्री भूरी की बरात बरेली जिले के नगरिया गांव से आई थी। जलपान होने के बाद द्वारचार रस्म को लेकर तैयारी चल रही थी। इस बीच गांव के ही करीब सात लोग आए और उनके बेटे धर्मपाल से गाली गलौज करते हुए भिड़ गए। विरोध करने पर धर्मपाल की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर परिवार के ही काफी लोग आ गए और बीच बचाव कराने लगे। इस पर आरोपियों ने उनको भी मारा-पीटा। उत्पात यही नहीं थमा, आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। एक-एक कर तीन फायर किए गए। जिसके बाद बरात स्थल पर भगदड़ सी मच गई। घबराकर कई बराती को वापस लौट गए। आरोपी तमंचा लहराते हुए धमकी देकर निकल गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने को आसपास की गलियों को खंगाला, लेकिन वह नहीं मिल सके। बाद में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया। मंगलवार को कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी। इसमें गांव के ही छह लोगों समेत सात को नामजद किया है। प्रभारी कोतवाल इख्त्यिार हुसैन ने बताया कि हल्का दरोगा जगदीश चंद्र जोशी को मामले की जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। बीसलपुर पुलिस को मामले की जांच सौंपी है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गुंडई करने वालों पर सख्ती की जाएगी। - प्रवीण मलिक, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें