फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल पर नई परंपरा डालने पर शिकायत, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। कल्लिया गांव में देवस्थल पर भंडारे के बाद एक बाबा द्वारा त्रिशूल लगाए जाने पर विवाद की स्थिति बन गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताते हुए इसका विरोध कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पहुंचने पर बाबा ने भी अपना त्रिशूल वापस निकाल लिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कल्लिया गांव स्थित एक देवस्थल पर दो दिन पूर्व रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। सोमवार शाम को रामायण संपन्न हुई और विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसमें गांव के अलावा आसपास के इलाकों से कई लोग शामिल हुए। इस बीच एक बाबा ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपना त्रिशूल देवस्थल पर लगा दिया। देर रात दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। कुछ ही देर में बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। बाबा ने भी स्वत: ही त्रिशूल को हटा दिया। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि गांव में किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है। नई परंपरा बताते हुए विरोध किया गया था। इस दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन पर शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

अप्रैल माह में भी बने थे टकराव के हालात
इसी देवस्थल पर अप्रैल माह में भी टकराव के हालात बने थे। देवस्थल पर तोड़फोड़ का आरोप दूसरे पक्ष पर लगा था। जिसके बाद पुलिस भी गांव में तैनात की गई थी। एक युवक का खुराफात में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी कर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें