फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से विवाहिता की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पीलीभीत रोड पर जसोली गांव के पास कार की टक्कर से 40 वर्षीय पुष्पा देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव रखकर जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर बमुश्किल जाम खुलवाया। हादसे के चलते करीब डेढ़ घंटे तक बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जसोली निवासी संजय भारती ने बताया कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी गुरुवार शाम को कूड़ा डालने के लिए गई थी। गांव के बाहर बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर सड़क पार करते वक्त पीलीभीत की तरफ से आ रही कार ने पुष्पा देवी को टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के साथ परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने शव बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। मार्ग से कोई वाहन न निकल सके, इसके लिए बल्लियां लगाकर उसको बंद कर दिया गया। कुछ ही देर में दोनों ओर सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली के एसएसआई इफ्तखार हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व परिजनों से बातचीत कर उनको शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों ने एक न सुनी। वह कार चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जिस पर एसएसआई ने उनको सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। जिसके बाद जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया गया। पुलिस ने पति से तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतका के 10 वर्षीय पुत्री नेहा, आठ वर्षीय फूलमती, छह वर्षीय पुत्र अनुज और चार वर्षीय पप्पू हैं।
कुछ लोगों ने बताया कार का नंबर
हादसे के बाद हुए हंगामे के बीच कुछ लोग ऐसे भी सामने आए, जिन्होंने हादसे के दौरान मौके पर मौजूद होने की बात कही। उन्होंने कार सफेद रंग की होना बताने के साथ ही उसका नंबर भी पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें