फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर एक बरात घर के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने परिजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के लालपुर मजरा चिड़ियादाह गांव निवासी 60 वर्षीय मिहीलाल खेती करते थे। बृहस्पतिवार रात गांव के ही एक युवक की शादी में शामिल होने के लिए वह माधोटांडा रोड पर गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बरात घर में गए थे। रात दस बजे के बाद वहां से पैदल घर के लिए निकले। इस बीच सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, वहां इलाज के दौरान देर रात मिहीलाल की मौत हो गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में चीख पुकार मची है। बीमार पत्नी रामदेई का रो-रोकर बुरा हाल है। मिहीलाल के तीन बेटे हरिशंकर, राजेंद्र, मोहनलाल और एक बेटी गायत्री सभी विवाहित हैं। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें