फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने धारदार हथियार लेकर ग्रामीणों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में शनिवार की रात्रि में गोतस्कर गांव से मार्गों पर घूमने वाले पशुओं को टैंपू में लादकर ले गए। पता लगने पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो गोतस्कर ग्रामीणों के पीछे धारदार हथियार लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। दहशत जदा ग्रामीणों ने पुलिस से गोतस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र में गोतस्कर सक्रिय हैं। शनिवार की रात्रि में क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में टैंपू में सवार होकर कुछ गोतस्कर पहुंचे। वहां उन्होंने मार्ग पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर टैंपू में लाद लिया। गांव में ही लगे बालू के स्टाक पर मौजूद ग्रामीणों को जब गांव में गोतस्करों द्वारा पशुओं को पकड़कर टैंपू में लादने का पता चला तो ग्रामीण गोतस्करों की तरफ दौड़े । ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख मुंह ढापे हुए पांच छह गो तस्कर भी हाथों में धारदार हथियार लेकर ग्रामीणों की तरफ दौड़ पडे़। हाथ में धारदार हथियार लेकर अपनी तरफ दौड़ते देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने खेतों में छिपकर जान बचाई। इसके बाद गो तस्कर पशुओं को टैंपू में लादकर फरार हो गए। गांव में गोतस्करों के सक्रिय होने से ग्रामीणों में दहशतजदा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें